​धमाकों से दहला हलालपुर बाजार: पटाखा दुकानों में भीषण आग, दो दुकानें खाक; बिजली सप्लाई ठप

भोपाल: राजधानी के हलालपुर बस स्टैंड स्थित पटाखा बाजार में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत सोनी पटाखा स्टोर से हुई, जिसके बाद उसने तेजी से आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और पास की दूसरी दुकान भी प्रभावित हो गई।दुकानों में बड़ी मात्रा में रखे पटाखों के कारण आग लगातार फैलती रही और तेज धमाकों के साथ पटाखे फूटते रहे। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास लगा बिजली का खंभा भी जल गया, जिसके चलते आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड को कई बार पानी भरकर लौटना पड़ा, जिसके बाद आग को नियंत्रित करने के प्रयास जारी रहे। एहतियात के तौर पर पुलिस और प्रशासन ने लोगों की आवाजाही रोक दी और प्रभावित क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जबकि लगातार हो रहे विस्फोटों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। शुरुआती आकलन में बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं

Next Post

10 दुकानदारों पर ठोंका जुर्माना

Fri Jun 12 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दीनदयाल चौक से लेकर पाटन बायपास तक के मुख्य मार्ग का गुरूवार को सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि आर.टी.ओ. चुंगी के […]

You May Like