मोदी ने सीआरपीएफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सभी जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “सीआरपीएफ के सभी जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस बल ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था में, विशेष रूप से आंतरिक सुरक्षा से जुड़े चुनौतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीआरपीएफ के जवानों ने विकट परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य, साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता से अपनी पहचान बनाई है। मानवीय चुनौतियों पर विजय पाने में भी उनका योगदान सराहनीय है।”

Next Post

प्राणघातक हमलावर को सात साल की सजा

Sun Jul 27 , 2025
जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार यादव की अदालत ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी चंगू उर्फ सचिन चौधरी को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को सात साल के सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।अदालत के समक्ष अपर […]

You May Like