GRP: नशीली चाय पिलाकर लूटने वाला गिरफ्तार 

इंदौर. रेल यात्रा के दौरान लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने चलती ट्रेन में यात्री को नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया और मोबाइल, नकदी व एटीएम कार्ड चोरी कर लिए थे.

यह वारदात 20 दिसंबर 2024 को मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर की हैं, जो मन्दसौर स्टेशन पर घटित हुई थी. पीड़ित यात्री से वीवो मोबाइल, के अलावा तीन हजार रुपए नगद, चार एटीएम कार्ड के साथ ही एटीएम व मोबाइल से 25 हजार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 45 हजार 990 निकाल लिए थे. रेलवे एसपी संतोष कोरी ने बताया कि घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नीमच जीआरपी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे अजमेर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूला और उसकी निशानदेही पर दस नगद जब्त किए है. पुलिस अब उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है.

Next Post

यह कैसी टिकट चेकिंग; जुर्माना देने को तैयार लेकिन स्टेशन पर TC ने की बेटे के सामने पिता की पिटाई

Fri May 16 , 2025
बीना। रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकर्स की ओर से यात्रियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पिछले दो दिनों में तीन यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाएं हुईं। जीआरपी ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे अशोकनगर के पिपरई निवासी रनवीर […]

You May Like