जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में कार सवार बदमाशों ने एक सोना-चांदी के व्यापारी विकास सोनी को निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले व्यापारी की गाड़ी को कार से जोरदार टक्कर मारी और फिर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर रफूचक्कर हो गए।
पुलिस ने नाकेबंदी लगा दी गई है। अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो घटना स्थल के रूट पर आने वाले सभी ढाबों, दुकानों और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों की कार के नंबर और उनके हुलिए का सुराग लगाया जा सके।
