चंद्रवंशी खाती समाज: समाज की उन्नति के लिए शिक्षा अति आवश्यक

कुरावर। समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना बहुत ही आवश्यक है. समाज बंधुओ को संगठित होकर सामाजिक संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा.

उक्त बात नगर में विगत दिवस आयोजित अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के भव्य सम्मान समारोह में खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर देथलिया ने कही. सम्मान समारोह स्थानीय चंद्रवंशी खाती समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया.

समारोह में समाज के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय पटेल, विधायक कालापीपल घनश्याम चंद्रवंशी एवं समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए. समारोह में समाज के लोगों में उत्साह और एकजुटता का भाव देखने को मिला.

मुख्य अतिथि श्री देथलिया ने कहा कि खाती समाज शिक्षा के क्षेत्र में और आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है, उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना बहुत ही आवश्यक है समाज के सभी बंधुओ को संगठित होकर सामाजिक संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा. युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पटेल ने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया. कलापीपाल विधायक श्री चंद्रवंशी ने समाज एकता और संगठन की सराहना करते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है. पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश राज, जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल, अनिल दरबार, कैलाश वकील साहब, दिनेश संगोई, कैलाश सागवालिया, माखन माडसाब सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे. संचालन नगर परिषद प्रतिनिधि वाला प्रसाद चंद्रवंशी ने किया.

 

 

 

Next Post

बॉक्सिंग डे टेस्ट में जो रूट रच सकते हैं इतिहास

Tue Dec 23 , 2025
जो रूट के लिए साल 2025 अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1598 रन बनाए हैं और आने वाले मैचों में शुभमन गिल के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट […]

You May Like