पिस्टल लेकर घूम रहा था बदमाश

जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस ने महर्षि स्कूल के खण्डहर भवन में घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस जप्त किया गया है।

टीआई नितिन कमल ने बताया कि महर्षि स्कूल के खण्डहर भवन में दबिश देकर सोनू कोरी 25 वर्ष निवासी आजाद चौक गोरखपुर को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से देशी 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त करते हुये आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि आरोपी सोनू कोरी के विरूद्ध पूर्व से 5 अपराध आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के दर्ज हैं।

Next Post

परदेशीपुरा में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, छह पेडलर गिरफ्तार

Tue Mar 25 , 2025
इंदौर:शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्व में गिरफ्तार ड्रग तस्कर गुलशन नरगावे की निशानदेही पर पुलिस ने छह अन्य ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी लक्जरी लाइफस्टाइल के शौक पूरे करने के लिए ड्रग्स सप्लाई का काम […]

You May Like