ईएसआईसी में फरवरी में 15.43 लाख नए कर्मचारी

नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) कर्मचारी राज्य बीमा निगम – ईएसआईसी में फरवरी 2025 में 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं जिनमें महिला सदस्यों का नामांकन 3.35 लाख रहा है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी माह में 23,526 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है।

आंकड़ों के अनुसार आलोच्य माह में कुल 15.43 लाख कर्मचारियों में से 7.36 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.7 प्रतिशत है।

इसी माह में महिला सदस्यों का नामांकन 3.35 लाख रहा है। इसके अलावा, फरवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत कुल 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है।

Next Post

यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम

Fri Apr 25 , 2025
प्रयागराज 25 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने परचम लहराया है। हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है वहीं इंटरमीडियेट परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल 97.2 […]

You May Like