रोहित शून्य पर लुढ़के लेकिन मुंबई ने बनाये 331/7

जयपुर, 26 दिसंबर (वार्ता) स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट ग्रुप सी मैच में उत्तराखंड के खिलाफ शुक्रवार को शून्य पर लुढ़क गए लेकिन मुंबई ने सात विकेट पर 331 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
पिछले मैच के शतकधारी रोहित को देवेंद्र सिंह बोरा ने आउट किया। लेकिन मुशीर खान (55), सरफराज खान (55) और हार्दिक तामोरे ने नाबाद 93 रन का योगदान देकर मुंबई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। शम्स मुलानी ने 48 रन बनाये।
उत्तराखंड की तरफ से बोरा 74 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे।

Next Post

मुर्मु ने 18 राज्यों के 20 बहादुर बच्चों को दिया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Fri Dec 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 18 राज्यों के 20 बच्चों को शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। श्रीमती मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित […]

You May Like