
सीधी। सीधी व्यापारी संघ की गंगोत्री रिसॉर्ट डैनिहा में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से रविवार को साप्ताहिक दुकान बंदी का निर्णय लिया गया। बैठक में लगभग 250 व्यापारियों ने अपने विचार रखे और रविवार को दुकानें बंद करने पर सहमति जताई। व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि इससे व्यापारियों को स्वास्थ्य और परिवार के लिए समय मिलेगा। मेडिकल, होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, फल-सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। बैठक में अध्यक्ष के जन्मदिन पर सभी ने उन्हें बधाई दी और दुकान बंदी को जन्मदिन का तोहफा देने का संकल्प लिया।
