
भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर सिंह ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने और समय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम अंकुर मेश्राम, पी.सी. शाक्य समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
