ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ की जमानत खारिज,​ 6 टीमें, 10 हजार का इनाम और विदेश जाने पर रोक

भोपाल। जिला कोर्ट में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में घिरे उनके वकील पति समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज हो गई. इसके साथ ही पुलिस ने समर्थ पर इनामी राशि घोषित कर दिया है. समर्थ के वकील ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपनी दलीलें पेश की. जज ने दोनों पक्षों की दलीले सुनी और समर्थ की जमानत याचिका को खारिज कर दिया. समर्थ सिंह पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने ट्विशा की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ आरोपी समर्थ पर एसीपी रजनीश कश्यप ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है. समर्थ के पासपोर्ट को लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है और उसके विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई है. ट्विशा की मौत के बाद समर्थ फरार चल रहा है. उसकी तलाश के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई है. ट्विशा की मौत से पहले उनके मकान की छत पर जाने का एक कथित वीडियो भी सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ट्विशा की मौत को लेकर सामने आए पीएम रिपोर्ट को लेकर भी उनके मायके पक्ष के परिजनों ने सवाल उठाए हैं. ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है.

जानकारी के मुताबिक समर्थ सिंह के जमानत याचिका पर सोमवार को जिला कोर्ट की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान जज ने आरोपी को समर्थ के जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगा दी. इससे पूर्व समर्थ की मां और ट्विशा की सास को कोर्ट ने जमानत मिल चुकी है. ट्विशा की मौत को लेकर पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है. बागमुगालिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स थाना इलाके में ट्विशा अपने ससुराल में रहती थी. ट्विशा की मौत पर एसआईटी की जांच जारी है और ट्विशा के नोएड़ा से आए पिता सहित मायके पक्ष के लोग भोपाल में रहते हुए अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगते हुए प्रदेश के बाहर की एजेंसी से जांच की कराने की बात कह रहे हैं.

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाये सात विकेट पर 180 रन

Mon May 18 , 2026
चेन्नई 18 मई (वार्ता) डेवाल्ड ब्रेविस (44) और कार्तिक शर्मा (32) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले […]

You May Like