सावरकर जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, उनका जीवन राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए सावरकर के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर का नाम मात्र स्मरण होते ही राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मगौरव की भावना से रोम-रोम पुलकित हो उठता है। उन्होंने कहा कि सावरकर ने देश की आजादी के लिए असह्य यातनाएं झेलीं, लेकिन कभी भी अपने संकल्प और साहस को कमजोर नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सावरकर ने स्वतंत्रता की अलख को निरंतर जलाए रखा और अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि सावरकर का त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले स्वातंत्र्यवीर सावरकर सदैव वंदनीय रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।

 

 

 

 

Next Post

रेलवे, बैंक कर्मचारी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर चला रहे थे आईपीएल सट्टा

Thu May 28 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रेलवे और बैंक कर्मचारी सहित निजी कंपनियों में काम करने वाले युवक शामिल हैं.क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि शहर […]

You May Like