निमंत्रण से बेटे के साथ घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

सतना। निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खामा खुजा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कोठी थाना क्षेत्र के रनेही गांव निवासी शांति बाई विश्वकर्मा (50), पति लालजी विश्वकर्मा, अपने बेटे रोहित के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुरा में आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से वापस गांव लौटते समय खामा खुजा के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही शांति बाई सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद बेटे रोहित ने बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी यूनिट में डॉक्टर सृष्टि सिंह ने परीक्षण किया। हालांकि, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा टक्कर मारकर मौके से भागे अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

बेटे के साथ खुशी-खुशी निमंत्रण से लौट रही शांति बाई की रास्ते में अचानक मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया

Next Post

सतना में 28 नवंबर से गूंजेंगे वैदिक मंत्र, 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में जुटेंगे देशभर के संत

Fri Nov 27 , 2026
सतना: विंध्य की पावन धरा सतना में आगामी 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक नौ दिवसीय 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। बिरला रोड स्थित सनकादिक नगर में आयोजित होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसका जायजा […]

You May Like