सतना में 28 नवंबर से गूंजेंगे वैदिक मंत्र, 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में जुटेंगे देशभर के संत

सतना: विंध्य की पावन धरा सतना में आगामी 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक नौ दिवसीय 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। बिरला रोड स्थित सनकादिक नगर में आयोजित होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसका जायजा गुरुवार को सांसद गणेश सिंह ने लिया।

सतना, । सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय और विश्व कल्याण के संकल्प के साथ सतना में नौ दिवसीय आध्यात्मिक महाकुंभ की शुरुआत 28 नवंबर से होगी। बिरला रोड स्थित सनकादिक नगर (संतोषी माता मंदिर के बगल) में आयोजित होने वाले 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को सांसद गणेश सिंह ने आयोजन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूज्य अनंत श्री विभूषित स्वामी सनकादिक जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें महायज्ञ की तैयारियों और नौ दिवसीय रूपरेखा की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

आयोजकों के अनुसार, धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ 28 नवंबर को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात 6 दिसंबर तक प्रतिदिन 1111 यज्ञ कुंडों में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएंगी।
विराट संत सम्मेलन में जुटेंगे श्रद्धालु महायज्ञ के साथ-साथ प्रतिदिन विराट संत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से प्रमुख संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने शहर और आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Next Post

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में गुकेश व सिंदारोव का लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, स्कोर 1.5-1.5 पर बराबर

Fri Nov 27 , 2026
जेनेवा,  स्विट्जरलैंड के जेनेवा में जारी वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन डोमाराजू गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ रहा, जिससे मुकाबला 1.5-1.5 के स्कोर पर बराबरी पर है। यह चैंपियनशिप का पहला गेम रहा जो 40 चालों के टाइम कंट्रोल से […]

You May Like