सचिव व सहायक सचिव पर महिला की अश्लील फोटो खींचने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

जबलपुर। पाटन अन्तर्गत ग्राम आगासौद के सचिव व सहायक सचिव द्वारा अनुसूचित वर्ग की महिला की अश्लील फोटो खींचने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए

बहुजन समाज पार्टी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है।‌ शिकायत में बताया गया कि 7 मई को पीड़िता ने पाटन थाने में शिकायत की, थाना प्रभारी ने फोटो देखे भी लेकिन पीडितों के आवेदन पर कार्यवाही करने की बजाय, आरोपियों की फोटो मोबाईल से डिलीट करने की सलाह देकर छोड़ दिया। शिकायतें करने पर पीड़िता से नाराज सचिव, सहायक सचिव द्वारा शिकायतें वापस लेने के लिये धमकियां दी गई और जब शिकायत वापस नहीं ली गई तब पीड़िता के घर पथराव किया गया लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया।

समझौता नहीं किया तो पिता के हाथ पैर तोड़े

बी एस पी नेताओं के अनुसार खितौला-ग्राम अमगवां के पीड़ित कमलेश चौधरी के हाथ पैर तोड़कर अधमरा कर दिया गया। कसूर यह था कि उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वालों की रिपोर्ट पर ये समझौता नहीं कर रहे थे। खितौला पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करने की जगह पीडिता की मेडिकल रिपोर्ट न्यायालय में नहीं दे रही है, उपरोक्त दोनों घटनाओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है।

Next Post

पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही: आप

Wed Jun 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जून वार्ता आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ देने का वाद किया गया था कि लेकिन अब पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही है। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एक्स कर कहा, “ भाजपा ने वादा […]

You May Like