
भोपाल।रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल से चलने वाली रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी और रानी कमलापति-आधारताल इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में चार दिनों के लिए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है.
गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से 23 से 26 अक्टूबर तक 1 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.
गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-आधारताल इण्टरसिटी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से 23 से 26 अक्टूबर तक 1 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा. सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों कि यह निर्णय त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निश्चित रूप से राहत प्रदान करेगा. यात्रियों से अपील है कि अतिरिक्त कोच की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त करें.
