भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ, शिवप्रकाश समेत वरिष्ठ नेताओं ने की पूजा-अर्चना

भोपाल। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। प्रतिमा स्थापना के साथ ही प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ।

पूजन और आरती के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भक्तिभाव में नजर आए। इस दौरान ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन से प्रदेश कार्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन, गणेश स्तुति और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश का वंदन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

ईरान, यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के मिसाइल भंडार पर बढ़ा दबाव

Mon Sep 14 , 2026
वाशिंगटन, 14 सितंबर (वार्ता) ईरान और यूक्रेन में जारी युद्धों के बीच अमेरिकी सेना के भारी हथियारों के भंडार में तेजी से कमी आ रही है। उद्योग और सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, हथियारों के प्रकार के आधार पर अमेरिका को अपने हथियार भंडार को ईरान युद्ध से पहले के स्तर […]

You May Like