41 डिग्री पार हुआ पारा, सूर्यदेव ने उगली आग, तपा शहर

जबलपुर। गुरूवार को शहर लू की चपेट में आ गया। पारा ने लंबी उछाल मारी। तापमान सीधे 41 डिग्री पार हो गया। सूर्यदेव के तेवर इतने उग्र रहे है कि जैसे मानो सूरज आग उगल रहा हो। दिनभर सूरज की तपिश से शहर तपा बल्कि लोगों को गरम हवाएं झुलसाती रही। दिनभर बिना कूलर, पंखे, एसी के रहना मुश्किल था। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी थी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। 18 अप्रैल तक जिले में दिन एवं रात का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस एवं 22 से 24 डिग्री सेल्सियस चढऩे की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान-

गुरूवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 31 और शाम को 24 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थीं।

ये सिस्टम हैं सक्रिय

मौसम विभाग की माने तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर हरियाणा एवं निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश एवं निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ, उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर, लगभग 185 किमी प्रति घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 13.5 किमी की ऊंचाई पर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

Next Post

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, नवनिर्माण संस्था ने वितरित किए नए कपड़े

Thu Apr 16 , 2026
सारनी। नवनिर्माण संस्था की पहल से शिक्षा और रोजगार को मिला संबल,घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम जामखोदर स्थित बेलोंड आंगनवाड़ी केंद्र में नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद नौनिहालों को नए वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन नेहा नागर के जन्मदिवस के अवसर पर किया […]

You May Like