केआरजी कॉलेज की बावड़ी में श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान

ग्वालियर,  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने केआरजी कॉलेज परिसर स्थित प्राचीन बावड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश और अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान में नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ केआरजी कॉलेज की छात्राओं ने भी श्रमदान किया।

अभियान के दौरान बावड़ी परिसर और उसके आसपास उगी झाड़ियों, जमा मलबे, कचरे और गंदगी को साफ किया गया। सफाई के दौरान करीब एक ट्रॉली मलबा और गंदगी बाहर निकाली गई। इसके बाद बावड़ी और आसपास का परिसर स्वच्छ बनाया गया।

अभियान का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं प्राचीन जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान छात्राओं और स्थानीय नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों तथा जलस्रोतों के आसपास कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की गई।

अभियान में नगर निगम उपायुक्त मुकेश बंसल, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के साथ नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।

Next Post

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सिर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर। गोराबाजार थानाअंतर्गत बिलहरी में रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के सिर में चोट के निशान मिले है। पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन में जुट गई । पुलिस के मुताबिक मूलत: बीजाडांडी निवासी 22 वर्षीय नंदनी आर्मो जबलपुर मेें बिलहरी में रहकर काम […]

You May Like