
सागर। लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक अभिनाश सिंघई को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्व निरीक्षक सीमांकन का कार्य करने के एवज में फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहे थे।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और अभिनाश सिंघई को रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
