भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यालय परिवार के सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर इसका सामूहिक गायन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस ऐतिहासिक पर्व को वर्ष भर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भाजपा मुख्यालय के कार्यालय सचिव एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे सहित केंद्रीय कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों का भी गायन किया गया।
भाजपा मुख्यालय में इस आयोजन के लिये संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में विगत कई दिनों से राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन का अभ्यास चल रहा था।
श्री अरुण सिंह ने सामूहिक गायन के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वंदे मातरम्’ को भारत की भक्ति और शक्ति की सामूहिक शाश्वत अभिव्यक्ति का एक भावपूर्ण स्वरूप बताया है।
श्री सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ आजादी के समय हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की प्रेरणा का उद्घोष था। उन्होंने कहा, ”हम सबको इस बात की ख़ुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं। ये न केवल आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करता रहेगा बल्कि विकसित भारत के संकल्प का भी उद्घोष बनेगा।”

Next Post

व्यापार और निवेश, अर्थव्यवस्था तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और फिनलैंड

Fri Nov 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 नवम्बर (वार्ता) भारत और फ़िनलैंड ने व्यापार एवं निवेश, डिजिटलीकरण, क्वांटम कंप्यूटिंग, 5 जी और 6 जी प्रौद्योगिकी , कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। भारत और फिनलैंड के बीच 13 […]

You May Like

मनोरंजन