कांग्रेस ने किया एसपी कार्यालय का घेराव  

जबलपुर। मालवीय चौक पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिसिया कार्रवाई के बाद शहर में सियासी पारा चढ़ गया है। इस कार्रवाई के विरोध में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, अभिषेक (चिंटू) चौकसे सहित अन्य कार्यकर्ता के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस से झूमाझटकी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह एकतरफा और राजनीति से प्रेरित बताया है।

Next Post

बटियागढ़ तहसीलदार ने बसिया की प्राथमिक शाला में बच्चों को बांटी स्लेट-पेंसिल

Thu Jul 23 , 2026
दमोह। बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी ने प्राथमिक शाला बसिया पहुंचकर कक्षा पहली के बच्चों को स्लेट और पेंसिल का वितरण किया। तहसीलदार ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने और मन लगाकर […]

You May Like