
दमोह। बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी ने प्राथमिक शाला बसिया पहुंचकर कक्षा पहली के बच्चों को स्लेट और पेंसिल का वितरण किया।
तहसीलदार ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय जन भी मौजूद रहे। बच्चों को सामग्री मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
