शेनझेन, 16 सितम्बर (वार्ता) पीवी सिंधु ने डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसेन को केवल 27 मिनट में 21-5, 21-10 से हराकर ली-निंग चाइना मास्टर्स 2025 के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा।
पुरुष एकल में, युवा आयुष शेट्टी ने छठी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को कड़ी टक्कर दी। पहला गेम 19-21 से हारने के बाद, आयुष ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-12 से अपने नाम किया, लेकिन निर्णायक गेम में 68 मिनट तक चले मैच में 16-21 से हार गए।
मिश्रित युगल में, रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की भारतीय जोड़ी अपने जापानी प्रतिद्वंद्वियों से हार गई।
Next Post
अपोलो टायर्स बना भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक, 579 करोड़ रुपये में हासिल किये अधिकार
Tue Sep 16 , 2025
मुंबई , 16 सितम्बर (वार्ता) अपोलो टायर्स ने 579 करोड़ रुपये की शानदार बोली लगाकर त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल करते हुए भारतीय टीम के प्रायोजन अधिकार हासिल कर लिए हैं। यह प्रायोजन सौदा तीन साल का है और इसमें 121 द्विपक्षीय मैच और 21 आईसीसी मैच शामिल हैं। 100 […]

You May Like
-
1 year ago
पसरीचा होटल में बज रहे थे कानफाडू डीजे
-
6 months ago
युवक ने खून से सनी तलवार लहराकर मचाई दहशत
-
6 months ago
नगर में कदम-ताल करते निकले स्वयंसेवक
