नौगांव बस स्टैंड पर नई पुलिस चौकी का लोकार्पण

नौगांव। अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर शुक्रवार को नवीन पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक खत्री रहे। इस अवसर पर अगम जैन, कामाख्या प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह भवर, एसडीओपी अमित मेश्राम और थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन दोपहर करीब 1 बजे बस स्टैंड परिसर में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने कहा कि बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थल पर पुलिस चौकी स्थापित होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को तत्काल पुलिस सहायता मिल सकेगी, साथ ही अपराधों पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी।

मुख्य अतिथि डीआईजी विवेक खत्री ने कहा कि आने वाले समय में नौगांव थाना और इस पुलिस चौकी में पुलिस स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नौगांव क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

 

Next Post

त्योहारों पर भी नहीं थम रहीं हत्याएं, पुलिस की सख्ती पर उठ रहे सवाल

Sat Mar 7 , 2026
इंदौर: त्योहारों के दौरान शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस हर साल विशेष अभियान चलाती है. वहीं, बदमाशों पर बाउंडओवर और जिलाबदर की कार्रवाई से लेकर ड्रोन के जरिए निगरानी तक की व्यवस्था कर रखी है, बावजूद इसके शहर में त्योहारों के मौके पर हत्या जैसी गंभीर घटनाएं […]

You May Like