राधाकृष्णन और मोदी ने बिरला को दी जन्मदिन पर बधाई

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उपराष्ट्रपति ने सोमवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने, संसदीय संस्थाओं की गरिमा बनाये रखने और लोकसभा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने में श्री बिरला का योगदान सराहनीय है। उन्होंने श्री बिरला के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका सहृदय स्वभाव और संवैधानिक समझ सदन के सार्थक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का उनका दृढ़ संकल्प हर किसी को प्रेरित करता है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु दे एवं सदैव स्वस्थ रखे।”

.....

Next Post

अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ जे क्लेटन ने दी सेवाओं के ठप होने की चेतावनी, पुराने सिस्टम अपग्रेड से बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Mon Nov 23 , 2026
वाशिंगटन, अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ जे क्लेटन ने सीएनएन (CNN) के एक कार्यक्रम में चेतावनी दी है कि अमेरिका में आगे और ज्यादा टेक्नोलॉजी आउटेज हो सकते हैं, जिससे जरूरी सेवाएं फिर से ठप पड़ने का जोखिम है। उन्होंने कहा कि अनेक कंपनियां और सरकारी एजेंसियां अपने पुराने सिस्टम अपग्रेड कर […]

You May Like