
रतलाम। पुलिस ने शहर में नकली नोट चलाने वाले गैंग को पकडऩे में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों द्वारा बाजार में नकली नोट खपाने की कोशिश की जा रही थी।
डीडी नगर थाना पुलिस को शनिवार को नकली नोट चलाने वाली गेंग की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग नाका रतलाम से मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के दो व्यक्तयो को सब्जी के ठेले के पास से फोर्स व पंचान कि मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अंकीत पिता अभय कुमार (40), दूसरा व्यक्ती वासुदेव पिता अभय कुमार (35) दोनों निवासी तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर रतलाम बताया।
अंकीत राजुल कि तलाशी लेने पर उसके पहने हुऐ पेंट के दाहिने जेब से 100 के 11 नोट निकले। नोटों को पंचान समक्ष चेक करते नोट कि सिरीज ओयूके 031344 के 6 नोट तथा ओयूके 031345 के 5 नोट जिन पर भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत हिन्दी व अंग्रेजी में लिखा हुआ है तथा वासुदेव राजुल कि तलाशी लेते उसके पहने हुऐ पेंट के दाहिनी जेब से 100 के 9 नोट निकले जिनको पंचान समक्ष चेक करते नोट कि सिरिज ओयूके 031346 के 6 नोट तथा जोयूके 031347 के 3 नोट जिनपर भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत हिन्दी व अंग्रेजी में लिखा हुआ पाया गया । दोनों आरोपियो से 100-100 के नकली नोट कुल 20 पाये गये जिन्हें चेक करते असली नोट के वास्तविक नोट से अलग होकर हल्का होना तथा बैंक नोट प्रेस द्वारा जारी किये गये 100 के नोट से भिन्न होकर नकली पाये जाने से आरोपीयो के कब्जे से 100 रू के कुल 20 नोट जप्त कर ,आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयो के विरूद्ध थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्र.524/2025 धारा धारा 179,180,182 बीएनएस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गठीत की गई टीमो द्वारा आरोपीयो से पुछताछ में एक अन्य आरोपी गगन पिता विनोद नागदे से नकली नोट लाने के बारे में बताया। पुलिस टीम द्वारा आरूपी गगन नागदे को गिरफ्तार किया गया।
