लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात, अज्ञात बदमाश ने घर का ताला तोड़कर कि चोरी

इंदौर :शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली.
लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना शनिवार 16 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे की हैं, थाने पहुंचे 39 वर्षीय फरियादी टोनी मालवीय ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा के घर पर अज्ञात बदमाश ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रुपये चोरी कर लिए.

टोनी मालवीय के मुताबिक, चोरी का यह मामला एन 352 सिंगापुर ग्रीन व्यू क्षेत्र में हुआ. लसूड़िया पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है

Next Post

द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे नई दिल्ली चाँदनी चोक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल

Sat Feb 22 , 2025
ग्वालियर: द्वारकाधीश मंदिर थाटीपुर में पधारे नई दिल्ली चाँदनी चोक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रभु दर्शन कर पूजा की। उनका स्वागत द्वारकाधीश मंदिर समिति के अध्यक्ष पारस जैन व समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। उन्होंने विस्तार से सांसद को मंदिर के बारे में बताया। Facebook Share on X […]

You May Like