ग्वालियर: राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक सास बहू मंदिर किले पर एनसीसी. के कैडेट्स, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के समस्त स्टाफ, टूरिस्ट गाइड एवं पर्यटकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ऊर्जामंत्री प्रद्युमनसिंह तोमर द्वारा वृक्षारोपण किया गया, उसके पश्चात स्वच्छता के ऊपर उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान के बाद निरन्तर यह स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
उसके तहत ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता के बारे में भी उन्होंने बताया। एन.सी.सी. कैडे़ट्स, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के समस्त स्टाफ, टूरिस्ट गाइड एवं पर्यटकों ने स्मारक सास बहू मंदिर से मानसिंह पैलेस तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर श्रमदान किया गया।
