शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 503.63 अंक (0.59 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,138.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 143.55 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 26,032.20 अंक पर बंद हुआ। औद्योगिक उत्पादन के अक्टूबर के आंकड़े कमजोर रहने के बाद मंगलवार को बाजार में शुरू से ही बिकवाली हावी रही। मझौली और छोटी कंपनियों में भी गिरावट रही।

एनएसई के सूचकांकों में फार्मा को छोड़कर सभी में गिरावट रही। निजी बैंकों, वित्तीय सेवाओं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और धातु समूहों में ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और बीईएल के शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूटे। एशियन पेंट्स में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर और बजाज फाइनेंस के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

Next Post

भारत से आयात बढ़ाने पर काम कर रहा है रूस: पेस्कोव

Tue Dec 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले उनके प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन के बारे में रूस अवगत है और उनका देश भारत से आयात बढ़ाने पर काम कर रहा है। श्री पेस्कोव ने वीडियो […]

You May Like