
दमोह। राज्य विधिक सेवा अधिकरण जबलपुर मध्यप्रदेश के आव्हान व निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी 53 जिलों में जिला स्तर पर जिला जेलों में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण तथा विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने वीसी के माध्यम से जुड़कर की वहीं न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने सभी जिलों से रेंडमली वीसी के माध्यम से कनेक्ट होकर संवाद स्थापित किया व बंदियों के स्वास्थ्य व प्रकरणों के विषय में जिला न्यायाधीशों से अपडेट लिया.
दमोह जिला जेल में इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 9 बजे से हुई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने की जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह की सचिव ऊषा कांता कृशान व जिला विधिक सहायता अधिकारी राजनीश चौरसिया के साथ जिला जेलर मांगी लाल पटेल ने अपनी सहभागिता दी.विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया के जिला चिकित्सालय दमोह से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ एन के पटेल,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुधा राय,महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा भलोनियां, डॉ उमेश तंतुवाय सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ विजय पथोरिया मेडिकल विशेषज्ञ, डॉ राघवेंद्र दंत चिकित्सक, डॉ कौशिक अधिकारी नाक कान गला विशेषज्ञ के साथ पेरा मेडिकल स्टाफ तहमीना मलिक,लैब टेक्निशियन मकसूद, दिनेश असाटी विमलेश व तरुण असाटी ने जिला जेल दमोह में शिविर आयोजित कर जेल में निरुद्ध बंदियों का परीक्षण किया.
बंदियों को विधिक सहायता एवं विधिक परामर्श के विषय में जानकारी देते हुए चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल मनीष नगाइच ने बताया के आज के इस वृहद विधिक जागरूकता कार्यक्रम में बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी व प्रकरण की जानकारी देते हुए उनके मामलों से अवगत कराया गया.जिसमें करीब 48 बंदियों को चिह्नित कर उनसे लीगल डिफेंस काउंसिल की टीम ने जेल में ही संवाद स्थापित किया.
जिला जज ने किया डॉक्टरों का उत्साह वर्धन.इस अवसर पर जिला जज सुभाष सोलंकी ने पूरे चिकित्सकों की टीम को बारी बारी से पुष्पगुच्छ देकर उनका उत्साह वर्धन किया व सेवकाज में लगे रहने पर उनके प्रति आभार प्रकट किया जिला जज ने स्वयं इस शिविर में अपने बीपी व शुगर की जांच कराई कार्यक्रम के अंत में जेलर मांगी लाल पटेल ने सभी का आभार प्रकट किया.इस अवसर पर सम्पूर्ण जेल स्टाफ के साथ विधिक सहायता अधिवक्ता मदन जैन व ऋचा त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही.
