चिकित्सक के घर में घुसकर मारपीट एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

सतना :चिकित्सक के घर में घुसकर शराब के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर बुरी तरह मारपीट करने वाले एक आरोपी को जहां पुलिस गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया वहीं दूसरे फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर गली नंबर 9 निवासी विपिन गर्ग द्वारा शिकायत की गई थी.

विपिन द्वारा पुलिस को बताया गया कि वे अपने घर के सामने खड़े थे. इसी दौरान राजेंद्र नगर गली नंबर 8 निवासी युवक करण सिंह वहां पहुंच गया. करण के साथ राजेंद्र नगर गली नंबर 9 निवासी विशाल विश्वास भी वहां पहुंच गया. दोनों युवक विपिन से शराब पीने के लिए पैसे मांगले लगे. पैसा नहीं देने पर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई.

इतना ही नहीं बल्कि विशाल ने शराब की एक खाली बोतल भी उनके घर में फोड़ दी. फरियादी विपिन से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आरोपियों की तस्दीक कर ली. जिसके बाद एक आरोपी विशाल विश्वास पिता अशोक उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं घटना में शामिल दूसरे आरोपी करण की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि फरियादी विपिन के पिता डॉ. गर्ग सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं

Next Post

ज्वेलर्स की दुकान में सेंध, लाखों के आभूषणों की चोरी

Thu Oct 23 , 2025
सूरजपुर, 23 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के भैयाथान रोड स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने सेंधमारी करके करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की है। चोरों ने कल रात दुकान के शटर को तोड़ने के बजाय उसमें सरिया फंसाकर […]

You May Like