जीडीसी कॉलेज की छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

रीवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय में विभिन्न अनियमितताओं और व्याप्त समस्याओं को लेकर आज छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला है.

छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ नालेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र कॉलेज प्राचार्य को सौपा है. इन छात्राओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो वह आंदोलन करने को बाध्य होगी. दरअसल रीवा के कन्या महाविद्यालय में आज छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ नारेबाजी की बल्कि कॉलेज के प्राचार्य को अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र भी सौपा है. इन छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के वॉशरूम में गंदगी का आलम है. यहां पीने के लिए वाटर कूलर तो लगे हैं, लेकिन उन वाटर कूलर में पानी नहीं होता. इसके अलावा लाइब्रेरी में पुरानी किताबों का अंबार लगा हुआ है, जबकि नए सिलेबस की किताबे गायब है. इसके साथ ही सीसी के नाम पर दूर दराज से आने वाली छात्राओं को बार बार बुलाकर परेशान करने साथ के साथ-साथ मनमाना फीस वसूलने का भी छात्राओं ने आरोप लगाया है. इस दौरान महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रही.

Next Post

भगवान से प्रेम का अर्थ आस्था, भगवान आपसे प्रेम करें ये भक्ति: पं धीरेंद्र शास्त्री

Thu Feb 19 , 2026
ग्वालियर। नवग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के नौवें दिन गुरूवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमानजी का दिव्य दरबार लगाया, जिसमें पीड़ित रोते हुए आए और हनुमानजी की कृपा से हंसते हुए गए। इस दौरान प्रेतबाधा से पीड़ित लोगों को बजरंगबली के बल से बाधामुक्त किया गया। हनुमंत […]

You May Like