जहरीला पदार्थ खाने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, टौरिया मोहल्ला निवासी बाबू अहिरवार (42) गुरुवार सुबह शराब के नशे में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर बैठा। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां तथा सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिवार ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया।

इलाज के दौरान दम तोड़ा

शाम को हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

मूल रूप से महोबा का निवासी

बाबू अहिरवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा का रहने वाला था, लेकिन बचपन से छतरपुर के टौरिया मोहल्ले में अपने जीजा बृजेश के पास रह रहा था। वह मजदूरी करता था और शराब का आदी बताया गया।

बाबू के जीजा बृजेश ने बताया कि परिवार में वह अकेला था। नशे की हालत में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ी। सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Next Post

बागेश्वर धाम से लौट रहे दंपत्ति की स्कूटी को कार ने रौंदा, महिला गंभीर रूप से घायल

Fri Nov 28 , 2025
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी–खजुराहो फोरलेन पर महोबा ब्रिज के आगे शाम को गंभीर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नौगांव निवासी दंपत्ति बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी महोबा ब्रिज के पास पहुंची, तभी गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार […]

You May Like