मेन पेयजल लाइन से हो रहे थे कनेक्शन, बस स्टेण्ड तरफ 40 से 50 कनेक्शन मिले

ब्यावरा: नगर में नपा द्वारा अवैध नल कनेक्शन डिसकनेक्ट करने की कार्यवाई की जा रही है, इसी बीच कई ऐसे नल कनेक्शन भी सामने आये है जिनको मेन पेयजल सप्लाई लाइन से किया हुआ था. ऐसे करीब 15 कनेक्शन नपा ने काट दिए है.उल्लेखनीय है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद नपा द्वारा नगर में विशेष अभियान चलाते हुए अवैध नल कनेक्शन काटे जा रहे है. साथ ही कई ऐसे नल सामने आये है जिनका कनेक्शन नपा की मेन पेयजल सप्लाई लाइन से किया गया. संबंधितों के द्वारा अपने लाभ के लिए सर्विस लाइन की बजाय मेन पेयजल सप्लाई लाइन से कनेक्शन करवा लिए गये.
मेन लाइन से कनेक्शन का प्रावधान नहीं
नपा के अनुसार मेन पेयजल सप्लाई लाइन से कनेक्शन करने का कोई प्रावधान नहीं है, ऐसा करना सही नहीं है. बावजूद इसके यदि मेन लाइन से कनेक्शन हुए है तो इन्हें किसके द्वारा और किस आधार पर किया गया. बस स्टेण्ड के सामने से गुजर रही मेन लाइन से दर्जन भर से अधिक कनेक्शन मेन लाइन से पाए जाने पर इन्हें काटने की कार्यवाई नपा अमल के द्वारा की गई. इसी तरह बस स्टेण्ड क्षेत्र में ही 40 से 50 कनेक्शन मेन लाइन से होना बताया जा रहा है.
500 अवैध नल कनेक्शन काटे
नपा द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए अवैध नल कनेक्शन काटे जा रहे है. सप्ताह भर के भीतर नपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 अवैध नल कनेक्शन काटे जा चुके है. जानकारी के अनुसार कुछ के द्वारा अवैध कनेक्शन को विधिवत रुप से वैध भी करवाया गया है.

Next Post

हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल: हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनतकश नागरिकों के कारण देश में विशेष पहचान रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like