गोहद में डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत के बाद लोगों ने एक किमी लंबा जाम लगाया

भिंड। राइस मिल गोहद के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर में बड़ी गिट्टियाँ लदी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे दो व्यक्तियों को कुचलता हुआ निकल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ही रहे थे इतने में परिवार जनों ने डंपर के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई के लिए दोनों डेट बॉडी को नेशनल हाईवे 719 गोहद चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया। बड़ी तादाद में महिलाएं और लोग एकत्रित हो गए। करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। इस पर गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार, गोहद चौराहा थाना प्रभारी एवं एडिशनल एसपी भिंड ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाया और कहा कि जो भी शासन से उचित मुआवजा होगा वह दिलाया जाएगा।

मृतकों की शिनाख्त राहुल पाल पुत्र रामपाल निवासी वार्ड नंबर 2 ईदगाह गंज बाजार गोहद 23 वर्ष एवं प्रिंस रावत पुत्र अरुण रावत छतरपुरा वार्ड नंबर 1 के रूप में की गई है। पुलिस डंपर चालक को नहीं पकड़ पाई है। वह अभी भी फरार है जबकि गोलंबर अटल चौक पर सीसीटीवी लगे हुए हैं।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिवार जनों स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोहद थाना प्रभारी के द्वारा मृतक के परिवार जनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और राइस मिल के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और शासन की जितने भी लाभकारी योजनाएं हैं मृतक के घर वालों को लाभ दिलाया जाए मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है।जनाएं हैं मृतक के घर वालों को लाभ दिलाया जाए क्योंकि मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है।

Next Post

कलेक्टर ने जनसुनवाई में केंसर पीड़ित को प्रदान की सहायता राशि

Tue May 20 , 2025
भिंड। कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय लहार में आयोजित जनसुनवाई में इलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए आए केंसर पीड़ित विजेंद्र कुमार पुत्र चित्र सिंह परिहार निवासी लहार को रेडक्रास से तत्काल 05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान एसडीएम लहार विजय यादव, नपा […]

You May Like