एप इंस्टाल कराकर मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

जबलपुर: साइबर ठग ने स्वंय को बैंक का कर्मचारी बताते हुये एप इंस्टाल कराते हुए मोबाइल को हैक कर युवक के बैंक खाते से डेढ़ लाख रूपए उड़ा लिए। अधारताल पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मृणालनी यादव 36 वर्ष निवासी विवेक कालोनी अधारताल ने लिखित शिकायत की उसका सेविंग खाता एसबीआई अधारताल में है।

उसने खाता ट्रांसफर के लिये मेल किया गया था, उसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैक कर्मी बताते हुये योनो एप इंस्टाल करवाया एवं व्हाटसएप द्वारा एक लिंक भेज कर एक और एप इंस्टाल करवाया जिससे उसके मोबाइल की स्क्रीन उक्त के साथ शेयर हो गयी जिसकी जानकारी उसे नही है.

जिसके द्वारा दिये गये निदेर्शों का पालन करते समय एक ओटीपी उसे प्राप्त हुआ जो कि उसके मोबाइल की स्क्रीन शेयर होने के कारण उक्त अज्ञात व्यक्ति को भी प्राप्त होगा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी, इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से 1 लाख 40 हजार रूपये एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाता से 14 हजार रूपये की राशि को केनरा बैंक के मोह. करीमउद्दीन के खाता में ट्रांसफर की गई।

Next Post

ग्वालियर जिले में 828 पुलिसकर्मियों के तबादले, वर्षों से जमे थे एक ही स्थान पर

Tue Jun 17 , 2025
ग्वालियर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने जिले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 828 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में आरक्षक से लेकर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं, जो एक ही स्थान पर चार वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थ […]

You May Like