सागर:प्रगतिशील लेखक संघ,सागर की रचना गोष्टी अंकुर कॉलोनी मकरोनिया स्थित स्नेह भवन में संपन्न हुई, अध्यक्षता डॉ गजाधर सागर ने की और मुख्य अतिथि सुश्री डॉ शरद सिंह रही। गोष्ठी में पी आर मलैया,टीकाराम त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रधान, वृंदावन राय सरल, देवी सिंह राजपूत,ममता भूरिया,अमित आठिया, सी एल कंवल, मुकेश तिवारी,शरद सिंह, गजाधर सागर, क्रांति जबलपुरी, सतीश पांडे , पैट्रिस फुसकेले , देवेंद्र सिंघई इत्यादि कवियों और शायरों ने गीत, ग़ज़ल ,दोहे और कविताओं के माध्यम से रचना पाठ किया।
महासचिव पैट्रिस फुसकेले ने एक फरवरी को साहित्यकार महेंद्र फुसकेले के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश पांडे ने किया।अंत में दिवंगत कहानीकार ज्ञानरंजन एवं आलोचक वीरेंद्र यादव के निधन पर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई।
