मिचेल मार्श का शतक, लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाये तीन विेकट पर 209 रन

लखनऊ, 07 मई (वार्ता) मिचेल मार्श (111) की आतिशी शतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के वर्षा बाधित मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब डीएलएस पद्धति के तहत आरसीबी को 19 ओवरों में संशोधित 213 रन का लक्ष्य मिला है।

आज यहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के शुरुआती दूसरे ही ओवर में बारिश ने बाधा डाली। बारिश रुकने के कुछ देर बात जब फिर से खेल शुरु हुआ तो मिचेल मार्श चौके, छक्को की बारिश करते हुए अपनी टीम के लिए तेजी के साथ रन बटोरे। इसी दौरान 10वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने अर्शिन कुलकर्णी (17) को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद मौसम की परिस्थितयों को देखते हुए बल्लेबाजी के निकोलस पूरन को आगे भेजा गया। पूरन ने मार्श का बखूबी साथ निभाया। 14 ओवर के बाद फिर से बारिश शुरु हो गई और खेल को रोकना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक विकेट पर 145 रन बना लिये है। मिचेल मार्श नाबाद 107 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। वहीं निकोलस पूरन भी नाबाद 14 रन बनाकर खेल रहे थे। बारिश रुकने के बाद जब फिर से खेल शुरु हुआ तो ओवरों की संख्या 19 कर दी गई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड ने मिचेल मार्श को बाउंड्री पर कैच आउट करा आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई। मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में नौ चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 111 रनों विस्फोटक पारी खेली। 19वें ओवर में रसिख सलाम ने निकोलस पूरन को आउट किया। निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (38) रन बनाये। लखनऊ सुपर जायंट्स ने संशोधित ओवर 19 में तीन विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 32 रन बनाये।

 

 

Next Post

ग्यारह भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकले, 13 अभी भी मंजूरी के लिए हैं प्रतीक्षारत

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) भारत के 11 जहाज सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल गए हैं, जबकि 13 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, “हमने प्रगति देखी है और ईरानी पक्ष के साथ राजनयिक बातचीत […]

You May Like