पांढुर्णा में सराफा दुकान में डकैती, 6 बदमाशों ने लाखों के गहने लूटे; कारोबारी को लोहे की रॉड से पीटा

पांढुरना। नगर के सबसे घनी बस्ती गणेश वार्ड के विनय ज्वेलर्स में शक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छह डकैतों ने दुकान का ताला तोडक़र लाखों रूपयों के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले जाने के साथ ही दुकान मालिक राजेश खरवड़े के साथ बड़े ही बेरहमी से मारपीट की ,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है,जिनकी हालत गंभीर बताई जा रहीं है ।

पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के पुलिस थाने से महज 500 गज की दूरी पर स्थित गणेश वार्ड के सराफा व्यापारी विनय ज्वेलर्स से संचालक राजेश खरवड़े ने अपनी पुश्तैनी घर सामने वाले हिस्से में सोने-चांदी की दुकान है, रात लगभग 1:45 बजे 6 हथियारों से लैंस डकैतों ने इस सराफा दुकान के शटर का ताला तोडक़र दुकान में रखे सभी सोने-चांदी के आभुषण चुरा ले लिए थे,इसी दौरान चोरों की आहट सून जब सराफा व्यापारी की निंद खुली तो वह दुकान में पहुंचे और डकैतों को देख उन्होंने बड़े ही साहस से इनमें से एक हकैत को पकड़ परिजनों को बुलाने आवाज लगाने लगे इसी दौरान डकैतों के अन्य साथियों ने लोहे की रौड से सराफा व्यापारी राजेश के सर पर ताबडतौब कई प्रहार किए जिससे वह मुॢछंत होकर जमीन पर गिर गया,इससे पहले परिजन या पडोसी पहुच पाते तब तक यह सभी डकैत घटना स्थल से फरार हो गए ।

परिजनों ने आनन-फानन में तुरंत राजेश खरवड़े को नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इनकी गंभीर स्थित को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें नागपुर रेफर किया गया है,जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है। सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा आसपास लगे सीसी कैमरे की मदद से डकैतों का सुराग लगाने में लगे हुए है,गौरतलब हो कि नवागत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती धनखड़ शुक्रवार को ही पांढुरना पहुंची है जो शनिवार को विधिवत पद्भार ग्रहण करने वाली थी,इसके पहले ही यह डकैती की घटना घटित हुई है।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग: 10 अक्टूबर 2026

Sat Oct 10 , 2026
पंचांग 10 अक्टूबर 2026:- रा.मि. 18 संवत् 2083 आश्विन कृष्ण अमावस्या शनिवासरे रात 8/32, हस्त नक्षत्रे रात 10/4, ऐन्द्र योगे रात 11/25, चतुष्पद करणे सू.उ. 6/12, सू.अ. 5/48, चन्द्रचार कन्या, पर्व- पितृ मोक्ष अमावस्या, स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, पितृ तर्पण समाप्त, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5. ———————————————————- आज जिनका जन्म […]

You May Like