नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि नानाजी देशमुख ने देश की प्रगति के लिए ग्रामीण विकास, शिक्षा और गरीब कल्याण को आधार बनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि नानाजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समाज उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, कृतित्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण आज भी राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में मार्गदर्शक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित आदर्श और मूल्यों को आत्मसात कर ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नानाजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Next Post

बैंक में बंधक मकान का सौदा कर दंपत्ति ने 19 लाख ठगे

Fri Feb 27 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक शातिर दंपत्ति ने बैंक में गिरवी रखे मकान को अपना बताकर एक युवक से 19 लाख रुपये हड़प लिए। जब बैंक के अधिकारी कुर्की का नोटिस चिपकाने पहुंचे, तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज […]

You May Like