उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षकों का सम्मान

मुलताई। नगर के पीएम श्री कन्या शाला में वार्षिकोत्सव के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं जिनके कक्षा दसवीं व बारहवीं में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहे उनका सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। जिसमे सुष्मिता सत्यनारायण व्यास को संस्कृत, रवीन्द्र नानोटे को व्यवसायिक अध्ययन, सीमा पवार को हिन्दी, नम्रता पवार गणित विषय में उत्कृष्ट शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं ब्यूटीवेलनेस एवं हेल्थकेयर विषय का पुरुस्कार काजल हारोडे एवं रेवती रघुवंशी के लिए विषय प्रभारी आरती गुप्ता को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के अतिरिक्त खेल गतिविधियों में अव्वल आने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

 

Next Post

ओवरलोड वाहनों पर लगे लगाम : हादसों का बढ़ता खतरा, ट्रैफिक भी प्रभावित

Fri Feb 6 , 2026
ब्यावरा। हाईवे, स्टेट हाइवे, चौराहों ही नहीं नगर के बीच मुख्य मार्गो से बेतरतीब तरीके से यातायात नियमों को ताक पर रखकर ओव्हर लोडिंग वाहनों को आते-जाते हुए देखा जा सकता है, क्षमता से कहीं अधिक माल ले जाते इन भारी वाहनों से यातायात बाधित होने के साथ ही दुर्घटना […]

You May Like