फ्लाईओवर पर जन्मदिन की धूम पड़ी भारी, पुलिस ने काटा 2500 रुपये का चालान

जबलपुर। रानीताल फ्लाईओवर पर देर रात जन्मदिन मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वाहन क्रमांक एमपी 20 ज़ेडआर 6683 के चालक मयूर कुमार यादव ने फ्लाईओवर के ऊपर अपनी गाड़ी को खतरनाक तरीके से खड़ा कर पटाखे जलाए और नाच–गाना किया। इस दौरान वाहन असुरक्षित स्थिति में खड़ा रहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके से वीडियो और फोटो के आधार पर मयूर यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमपी मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 179(1), 119, 122 सहित आदेशों की अवहेलना, खतरनाक ढंग से वाहन खड़ा करना, तथा यातायात संकेतों का उल्लंघन करने पर 2500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। पुलिस ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल दुर्घटना को आमंत्रित करती हैं, बल्कि फ्लाईओवर जैसे संवेदनशील स्थानों पर गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट न करने की भी हिदायत दी गई।

Next Post

वार्डवासियों ने पार्षद के खिलाफ खोला मोर्चा 

Sat Dec 6 , 2025
जबलपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वीर सावरकर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जनता में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में सत्ता पक्ष की पार्षद पूजा पटेल तथा उनके पति दिलीप पटेल के कार्यकाल में वार्ड की […]

You May Like