सिस्टम की सुस्ती: 15 दिन बाद भी नहीं सुधर सकी दमकल, धू-धू कर जल रहे खेत और दुकानें

सुठालिया: नगर पंचायत परिषद सुठालिया की फायर ब्रिगेड एक पखवाड़े से अधिक समय से भोपाल में मरम्मत के लिए वहां गई हुई है, जिसके चलते आगजनी की घटना होने पर त्वरित आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै. आग बुझाने दूरस्थ स्थान से फायर ब्रिगेड बुलवाई जा रही है जिसमें समय लग जाने से अधिक नुमसान की संभावना बनी रहती है.
सोमवार को पशु हाट बाजार के समीप नालाझिरी के यहां खेत में आग लगी तो मधुसूदनगढ़ से फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा.

सुठालिया निवासी चम्पालाल पिता मांगीलाल लोधी ने थाना प्रभारी के नाम पुलिस थाने में दिए आवेदन में कहा है कि नालाझिरी रोड के यहां समीप खेत में किसी के द्वारा नरवाई में आग लगाई जो उनके खेत तक आ पहुंची. जिससे उनके खेत पर रखे 20 पाईप, 1800 फीट डोरी आदि सामग्री जल गई. इसके पूर्व शुक्रवार को मधुसूदनगढ़ रोड पर एक ऑटो पार्टस दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए भी मधुसूदनगढ़ से फायर ब्रिगेड बुलवाई गई.
हर बार गर्मी में खराब हो जाती है फायर ब्रिगेड
जानकारी के अनुसार पूर्व में भी गर्मी के दिनों में फायर ब्रिगेड में खराबी होने पर मरम्मत के लिए कईदिनों तक फायर ब्रिगेड भोपाल में रही. जिससे आगजनी होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
बाहर से फायर ब्रिगेड आने पर लग जाता समय
सुठालिया की फायर ब्रिगेड के खराब होने पर कहीं आगजनी होती है तो आग बुझाने के लिए मधुसूदनगढ़ या फिर ब्यावरा से फायर ब्रिगेड बुलाई जाती है. इन जगहों से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचने में 20 से 25 मिनिट या इससे अधिक का समय लग जाता है जिससे कहीं अधिक नुकसान की संभावना बनी रहती है. इस संबंध में सुठालिया नगर पंचायत परिषद प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही फायर ब्रिगेड मरम्मत होकर आ जाएगी

Next Post

ब्यावरा में पेयजल संकट दूर करने की कवायद पर फिरा पानी, आमने-सामने हुए नपा और मंडी प्रबंधन

Tue Mar 24 , 2026
ब्यावरा: स्थानीय सुठालिया बायपास पर स्थित कृषि मंडी के क्वार्टर के सामने मैदान में नपा द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है जिसे मंडी प्रबंधन की आपत्ति के बाद फिलहाल रोक दिया गया है.जानकारी के अनुसार मोहनपुरा प्रोजेक्ट के तहत नपा द्वारा नगर में चार स्थानों पर […]

You May Like