सिंग्रामपुर/दमोह:दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर ग्राम गुबरा स्थित गुरु कृपा होटल के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी.सूचना पर जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान दयाराम खड़गे, निवासी दमोह के रूप में हुई है.
थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि मृतक दमोह का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह तीन–चार दिन पहले घूमने के लिए आया हुआ था.प्रारंभिक तौर पर ठंड के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है.शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जबेरा अस्पताल भेजा गया है.पीतम साहू पुरेनहाउ ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक खड़ेरे उनके पड़ोसी हैं और मृतक दयाराम खड़ेरे उनके फूफा लगते हैं.
पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे.अशोक खड़ेरे ने बताया कि उनके फूफा दयाराम खड़ेरे घूमने के उद्देश्य से आए थे और उनका शव गुबरा के पास मिला है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.घटनास्थल पर जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान के साथ प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह, आरक्षक शिव विश्वकर्मा, जानकी, एनआरएस राहुल दुबे सहित पुलिस टीम तथा मृतक के परिजन मौजूद रहे.
