नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार बुधवार को लोधी रोड़ श्माशान घाट पर दोपहर तीन बजे किया जायेगा।
यह आधिकारिक जानकारी भाजपा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। पोस्ट के अनुसार दिवंगत नेता विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार लोधी रोड श्माशान घाट पर कल किया जाएगा। इससे पहले एक अक्टूबर दोपहर 12.00 बजे से अपराह्न दो बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के लिए श्री मल्होत्रा के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय पर रखा जायेगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा प्रदेश भाजपा कार्यालय से लोधी रोड श्मशान घाट तक होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता को अंतिम विदाई देने के लिए राजधानी से ही नहीं दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंच सकते हैं।
Next Post
लद्दाख में हुई हत्याओं की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो: राहुल गांधी
Tue Sep 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं की न्यायिक जांच करके दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में […]

You May Like
-
7 months ago
ऑनलाइन गेम से लेकर सोशल मीडिया तक सतर्क रहें
