चोरियों से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आकाशवाणी तिराहे पर किया चक्काजाम

छतरपुर। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। दोपहर करीब 1 बजे जिले के आधा दर्जन गांवों के लगभग 200 से 300 ग्रामीणों ने आकाशवाणी तिराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही।

“2 साल से हो रही चोरी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं” ग्रामीण

प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासी बजरंग कुशवाहा ने बताया कि “हमारे गांव में पिछले दो वर्षों से चोरी हो रही है। मेरी भैंस चोरी हो गई, किसी की बकरी, किसी का पानी का पंप। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। थाने में जाकर शिकायत करते हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है।”ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पुलिस से कई बार गुहार लगाई, परंतु ना तो चोर पकड़े गए और ना ही चोरी गया सामान बरामद हो सका।

यातायात रहा बाधित

चक्काजाम के कारण करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

Next Post

बेतवा में उफान, कई गांवों में जलभराव से कच्चे मकान ढहे, पुलिस-एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Wed Jul 30 , 2025
विदिशा। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण पुलिस और होमगार्ड के जवानों को रेस्क्यू कर लोगों को […]

You May Like