ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं तो कटेगा वेतन

सीहोर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी शासकीय शिक्षकों को हमारे शिक्षक एप से अनिवार्य रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है. डीईओ संजय सिंह तोमर द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में जिले की स्थिति संतोषजनक नही होने पर बीईओ एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को नोडल अधिकारी और संकुल प्राचार्य को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त कर निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विकासखंड के सभी शासकीय शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कराना सुनिश्चित करें और प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजें. सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी शिक्षकों की उपस्थिति एवं अवकाश संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। आदेश का उल्लंघन करने पर वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी.

 

Next Post

तेज आवाज में बज रहे दो डीजे किए जब्त

Thu Apr 30 , 2026
भैरूंदा। तेज ध्वनि में बज रहे दो डीजे संचालकों पर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत कार्यवाही की गई. जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम द्वारा डीजे वाहन संचालक गोलु पिता रमेश चन्द्र अटेरिया निवासी बालागांव व दूसरे डीजे के संचालक महेन्द्र चौहान पिता अनेक सिंह […]

You May Like

मनोरंजन