उज्जैन। महाकालेश्वर भगवान की पारंपरिक सवारी इस बार एक ऐतिहासिक दृश्य की साक्षी बनी, जब पहली बार पुलिस बैंड के जवान सफेद रंग की ड्रेस में शामिल हुए और धार्मिक धुनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरे सवारी मार्ग को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल ने राजाधिराज महाकाल को सम्मानपूर्वक सलामी दी, जिसके बाद सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। इस भव्य आयोजन में पुलिस बैंड की अनुशासित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सवारी में आगे तोपची दल, घुड़सवार टुकड़ी और भजन मंडलियों ने भी पारंपरिक स्वरूप को जीवंत बनाए रखा।
महाकाल की सवारी में पुलिस बैंड की यह नई भागीदारी श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम बनी, जिसे श्रद्धालुओं ने उत्साह से सराहा।