
गुना। नगर पालिका परिषद गुना द्वारा बुधवार को केंट गौशाला परिसर में वैदिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, कलेक्टर किशोर कन्याल, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजुषा खत्री, तहसीलदार जीएस बैरवा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
पूजन के दौरान गौ माता की आराधना कर उन्हें गौ ग्रास खिलाया गया। इस मौके पर गौशाला में सेवा करने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, विधायक पन्नालाल शाक्य, कलेक्टर किशोर कन्याल और एसडीएम शिवानी पांडे को गोबर से बने शुभ-लाभ के प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
गौसेवा में योगदान देने वाले रमेश भील, आकाश वाल्मीकी, जगन्नाथ और अकरम खान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
